
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली । मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। प्रेम प्रकाश सिंह उर्फ़ सोनू सिंह ने बड़ी जीत दर्ज करते हुए जिलाध्यक्ष का पद हासिल किया है। जबकि मनोज सिंह ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रदेश में यूथ कांग्रेस के चुनावों की घोषणा 18 अप्रैल को हुई थी, जिसके बाद सदस्यता अभियान शुरू किया गया। यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन एप के माध्यम से चलाई गई, जिसमें हर नए सदस्य को 50 शुल्क देकर पंजीकरण करना था। 20 जून से 19 जुलाई तक चले इस अभियान में कुल 15,37,527 युवाओं ने सदस्यता फॉर्म भरे। इनमें से 63,153 युवाओं ने शुल्क जमा नहीं किया, जबकि 14 लाख 74 हजार 374 युवाओं ने शुल्क के साथ सदस्यता प्राप्त की।



