छिंदवाड़ा

कलेक्टर नारायन ने ली आबकारी विभाग की समीक्षा बैठक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो l

छिंदवाड़ा : आबकारी विभाग के कार्यों एवं राजस्व प्राप्ति की हुई  समीक्षा 06 नवम्बर 2025/ कलेक्टर हरेंद्र नारायन की अध्यक्षता में आज कलेक्टर कार्यालय के मिनी सभाकक्ष में आबकारी विभाग के कार्यों एवं विभाग द्वारा राजस्व प्राप्ति के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिला आबकारी अधिकारी अजीत एक्का द्वारा विभाग के कार्यों को विस्तार से अवगत कराया गया जिसमें लायसेंस फीस जमा प्रक्रिया ई-बैंक गारंटी आबकारी अपराधों का नियंत्रण शिकायतों सीएम हेल्पलाइन आदि के विषय में जानकारी दी गई।समीक्षा के दौरान कलेक्टर नारायन ने अवैध रूप से महुआ से शराब निर्माण एवं विक्रय को कठोरता से नियंत्रण में रखने के निर्देश दिए। साथ ही सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों पर विशेष ध्यान देकर समय सीमा में कार्यवाही करने व अवैध शराब के अन्य प्रकार की शिकायतों पर भी ठोस एवं कठोर कार्यवाही के लिए भी निर्देशित किया। बैठक में जिला आबकारी अधिकारी एक्का के साथ सहायक जिला आबकारी अधिकारी कैलाशचंद्र चौहान भारती गोंड वासुदेवाचार्य त्रिपाठी नवोदिता पारा राजेश सिंहल आबकारी उप निरीक्षक आकाश मेश्राम जीत सिंह धुर्वे वैशाली भगत अनिकेत पटेल रुचि बागरी व हर्ष सोनी उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button