झारखंड स्थापना दिवस व ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ को लेकर तैयारी बैठक सम्पन्न
Preparatory meeting concluded regarding Jharkhand Foundation Day and 'Your Scheme, Your Government, Your Doorstep'
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
जामताड़ा। झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह 2025 और ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम की तैयारी को लेकर उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त ने बताया कि इस वर्ष झारखंड@25 थीम पर 11 से 15 नवंबर तक जिले में विभिन्न कार्यक्रम होंगे। 11 नवंबर को रन फॉर झारखंड और एलईडी वाहन रवानगी से शुभारंभ होगा, वहीं 12 को स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम, 13 को साइकिल रैली और 14 को लाधना डैम में बोट फेस्टिवल आयोजित किया जाएगा। 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती मनाई जाएगी। साथ ही 18 नवंबर से 15 दिसंबर तक “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत पंचायतों में कैंप लगाकर प्रमाण पत्र निर्गत करने और सरकारी योजनाओं से लोगों को जोड़ने का कार्य होगा। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।



