पंचायत चुनाव में दम दिखायेगा अपना दल (एस)

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मेरठ। अपना दल (एस) की जिलास्तरीय मासिक बैठक जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता के नेतृत्व में सर्किट हाउस स्थित एनेक्सी भवन में आयोजित हुई। बैठक में विगत दिनों बरेली में आयोजित स्थापना दिवस में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अनुप्रिया पटेल द्वारा संगठन के विस्तार के साथ-साथ पंचायत चुनावों में अपना दल की दमदार उपस्थिति को दर्ज कराने के लिए जो आह्वान किया गया था, उससे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अवगत कराते हुए रणनीति तैयार की। अपना दल (एस) का उद्देश्य सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि व्यवस्था परिवर्तन है। बैठक में राष्ट्रीय सचिव श्रीमती अलका पटेल, क्षेत्रीय अध्यक्ष सुधीर पंवार, जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता के अलावा कृपाल सिंह, जय कृष्ण कार्निवल, विशाल वर्मा, नवनीत गुप्ता, सचिन कुमार गुप्ता, बादल मलिक, कुलदीप शर्मा, राजीव तोमर, गौरव पटेल, शुऐब आलम जुबैरी, मंतशा हुसैन, मुनीश पटेल, दिलशाद अंसारी, श्रीमती दीपा लोधी एवं श्रीमती बबीता सौरव बाफर, आदि उपस्थित रहे।


