मेरठ

“वन्दे मातरम्” का सामूहिक गायन कर राष्ट्रीय गीत के सम्मान

गौरव एवं देशभक्ति की भावना को अभिव्यक्त किया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

मेरठ। बंकिम चंद्र चटर्जी द्वारा रचित हमारे राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पुलिस कार्यालय मेरठ में एक भव्य सामूहिक गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान सभी अधिकारियों एवं कर्मियों ने एक स्वर में “वन्दे मातरम्” का सामूहिक गायन कर राष्ट्रीय गीत के सम्मान, गौरव एवं देशभक्ति की भावना को अभिव्यक्त किया। यह आयोजन न केवल देशभक्ति का प्रतीक रहा, बल्कि राष्ट्र की सांस्कृतिक विरासत एवं एकता को सशक्त बनाने वाला संदेश भी प्रदान करता है।
इसके अतिरिक्त जनपद मेरठ के सभी थानों एवं कार्यालयों पर भी निर्देशानुसार वंदे मातरम के सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें पुलिस कर्मियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर राष्ट्रीय भावना को सशक्त करने में सक्रिय भूमिका निभाई। पूरे जनपद में एक समान स्वर में गूंजे “वंदे मातरम्” ने एकता, अनुशासन व देशप्रेम का अद्भुत संदेश दिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button