झुंझुनू
मारिगसर के राजकीय विद्यालय में विद्यार्थियों और स्टाफ ने थाली में जूठन न छोड़ने की ली शपथ

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झुंझुनूं। जिले के मारिगसर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों और स्टाफ ने थाली में झूठन न छोड़ने की शपथ ली। सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य पितराम सिंह गोदारा ने सभी को थाली में झूठा खाना न छोड़ने की शपथ दिलाई। उन्होंने भोजन का अपव्यय नहीं करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अन्न देवता तुल्य है इसलिए इसे व्यर्थ न गंवाएं। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य, स्टाफ सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। पितराम सिंह गोदारा द्वारा चलाया गया यह अभियान धीरे-धीरे रंग ला रहा है। राजस्थान में ही नहीं अपितु आस पास के कई राज्यों में गोदारा की इस मुहिम को आगे बढ़ाया जा रहा है।



