गोड्डा

भैरोचक में मुख्य सड़क पर जलजमाव से परेशान हो रहे राहगीर और ग्रामीण 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
महागामा/गोड्डा : महागामा प्रखंड के कुशमहरा पंचायत अंतर्गत भैरोचक गांव में मुख्य सड़क पर लंबे समय से जमा गंदा पानी ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी का सबब बना हुआ है। सड़क पर जलजमाव के कारण राहगीरों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि पैदल चलना तो दूर, बाइक और चारपहिया वाहन चालकों को भी रोजाना फिसलन और गंदगी से जूझना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई महीनों से सड़क पर पानी जमा रहने के बावजूद अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। गांव के प्रमुख मार्ग पर पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से स्थिति दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने इस समस्या को कई बार प्रखंड स्तर से लेकर जिला प्रशासन तक पहुंचाया, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिला है। गंदे पानी से आसपास के घरों में दुर्गंध फैल रही है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से बीमारियों का खतरा भी मंडरा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि शीघ्र नाली निर्माण और जलनिकासी की व्यवस्था नहीं की गई,तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। ग्रामीण बेचन कुमार, अजुल आलम, इनामुलहक, खतीजा खातून, मिनहाज आलम, फारूक आलम आदि ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि वे इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए तत्परता दिखाएं। ताकि भैरोचक के लोगों को राहत मिल सके और सड़क पर आवागमन फिर से सामान्य हो सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button