गोड्डा

महागामा में गूंजा जश्न ए उर्दू के नगमे 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
हनवारा। प्रखंड क्षेत्र के श्रीमदपुर गांव में अल्लामा इकबाल के जन्म दिवस के उपलक्ष में अंतर्राष्ट्रीय उर्दू दिवस के शुभ अवसर पर जश्ने उर्दू एवं मुशायरा का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन अंजुमन तरक्की उर्दू झारखंड गोड्डा जिला इकाई की ओर से किया गया। जिसमें साहित्य संगीत और मोहब्बत का संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का उद्घाटन अंजुमन तर्ककीय उर्दू झारखंड के प्रदेश सहायक सचिव मोहम्मद सुलेमान जहांगीर आजाद के कर कमलों द्वारा किया गया। जश्ने उर्दू कार्यक्रम की अध्यक्षता अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शायर सुशील साहिल ने किया। जबकि संचालन आकाशवाणी भागलपुर के प्रसिद्ध उद्घोषक जावेद ने अनोखे अंदाज में किया। वहीं, जश्ने उर्दू कार्यक्रम के सर परस्ती महान कवि आकाशवाणी भागलपुर के कार्यक्रम प्रभारी फैज रहमान फैज ने की। जश्ने उर्दू समारोह का शुभारंभ कुरान शरीफ के तिलावत से एवं भागलपुर के मुस्लिम इंटर कॉलेज के पूर्व प्राचार्य मौलाना रफीक आलम खाकी के नाते पाक से किया। अंजुमन तरक्की उर्दू सह आयोजन समिति सदस्यों के द्वारा आए हुए मुख्य अतिथियों एवं मेहमानों का फूलमाला एवं पुष्प गुच्छ से स्वागत स्वागत किया गया। इस अवसर पर सुशील साहिल, कलीमुल्लाह परवाना, शम्स परवाना, फिरोज अख्तर, आफताब आलम आफताब, बुलबुल पासवान और उत्तम ठाकुर जैसे नामचीन शायरों ने अपने एक से बढ़कर एक कलाम, गजलें और नज्म पेश कर शमा बांध दिया। उपस्थित शायरों एवं कवियों ने उर्दू के मिठास और अदब की महक से महफिल को शराबोर कर दिया ।श्रोताओं ने तालिया और दाद के साथ सभी शायरों का हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम के उद्घाटन कर्ता मो सुलेमान जहांगीर आजाद ने अपने संबोधन में कहा कि उर्दू हिंदुस्तान की जान है, यह जुबान इस देश में पली۔बढ़ी और आज पूरी दुनिया में इसकी खुशबू फैली है। हिंदी और उर्दू दोनों बहनें हैं और इन दोनों का रिश्ता जितना मजबूत होगा देश की संस्कृति उतनी ही समृद्ध होगी। उन्होंने आगे कहा कि अल्लामा इकबाल की शायरी ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और अमन का संदेश दिया है तथा शोषितों को अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने की प्रेरणा दी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button