सिंगरौली

मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही

7 दिन बाद भी बीएलओ नहीं पहुँचे क्षेत्र

वार्ड 18 पार्षद ने कलेक्टर को दी शिकायत, झुग्गी क्षेत्रों में काम न होने से मतदाता सूची पर संकट
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
 सिंगरौली। मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR) के तहत 4 नवम्बर से 4 दिसम्बर 2025 तक घर-घर जाकर बीएलओ द्वारा फार्म भरवाने का अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन नगर निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 18 में इस कार्य में भारी लापरवाही देखने को मिल रही है। वार्ड 18 के पार्षद अखिलेश सिंह ने कलेक्टर सिंगरौली को पत्र लिखकर शिकायत की है कि पोलिंग नंबर 59 और 62 के क्षेत्र में अब तक कोई भी बीएलओ घर-घर नहीं पहुँचे हैं और न ही फार्म भरवाए गए हैं। पार्षद ने बताया कि उन्होंने स्वयं इन दोनों पोलिंग क्षेत्रों का भ्रमण किया और पाया कि कार्य अब तक प्रारंभ नहीं हुआ। उन्होंने 10 नवम्बर को एसडीएम को भी स्थिति से अवगत कराया था, लेकिन 11 नवम्बर तक कोई सुधार नहीं हुआ।
बीएलओ ने खुद माना न ट्रेनिंग हुई, न फार्म मिला
पार्षद के अनुसार, जब उन्होंने 59 नंबर पोलिंग के बीएलओ से बात की तो बीएलओ ने बताया कि उन्हें आज ही (11 नवम्बर) आदेश मिला है कि वे बीएलओ हैं, लेकिन सुपरवाइजर ने फोन नहीं किया और फार्म भी उपलब्ध नहीं कराए हैं, जिसके कारण वे कार्य शुरू नहीं कर पा रहे हैं।
झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों में काम चुनौतीपूर्ण
पार्षद ने कहा कि दोनों पोलिंग क्षेत्र झुग्गी-झोपड़ी वाले हैं, जहाँ मकान नंबर नहीं हैं, जिससे घर-घर जाकर फार्म भरवाने में और कठिनाई होगी। उन्होंने आशंका जताई कि यदि जल्द अतिरिक्त कर्मचारियों की नियुक्ति नहीं हुई, तो समय सीमा के भीतर कार्य पूरा कर पाना संभव नहीं होगा।
प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग
पार्षद अखिलेश सिंह ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त लोक सेवकों को लगाया जाए, ताकि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में तेजी लाई जा सके और कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रह जाए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button