बेतुल
बैतूल अमृत योजना के तहत निर्माण कार्यों का सीएमओ ने किया निरीक्षण
1850 केएल ओवरहेड टैंक साइट पहुंचे सीएमओ सतीश मटसेनिया, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता देख की सराहना, ठेकेदार को दिए निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। अमृत योजना के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों की गति और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्य नगरपालिका अधिकारी सतीश मटसेनिया ने बुधवार 13 नवंबर को 1850 केएल ओवरहेड टैंक निर्माण स्थल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान श्री मटसेनिया ने निर्माण कार्यों की प्रगति, उपयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता और साइट पर की गई स्टैकफोल्डिंग की मजबूती का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी न की जाए और कार्यस्थल पर सभी श्रमिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
इस अवसर पर फील्ड इंजीनियर जनार्दन उपाध्याय और ठेकेदार शैलेंद्र मंडलिक उपस्थित रहे। सीएमओ ने ठेकेदार को सामग्री प्रबंधन, साइट की साफ-सफाई तथा सुरक्षा उपकरणों के नियमित उपयोग के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अमृत योजना का उद्देश्य नागरिकों को बेहतर पेयजल आपूर्ति और शहरी विकास की मजबूत आधारशिला देना है, इसलिए हर कार्य मानक गुणवत्ता और निर्धारित समयसीमा में पूरा होना चाहिए।
श्री मटसेनिया ने यह भी बताया कि भविष्य में ऐसे स्थलों का नियमित निरीक्षण किया जाएगा, ताकि सुरक्षा और गुणवत्ता से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा सकें। उन्होंने कहा कि नगरपालिका प्रशासन नागरिकों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए हर स्तर पर गंभीर और सक्रिय





