
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बोआरीजोर : राजाभीठा थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक दुखद सड़क हादसे में पहाड़िया समुदाय के 60 वर्षीय बुजुर्ग मेंसा पहाड़िया की मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार हादसा उस समय हुआ, जब मेंसा पाहड़िया राजाभीठा थाना के पास लगने वाली हटिया से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान देवीपुर निवासी बाइक सवार युवक फारुक अंसारी तेज गति से आया और पहाड़िया वृद्ध को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बाइक सवार नशे की हालत में था। सूचना पर पहुंची स्थानीय मीडिया ने जब मामले पर थाना प्रभारी योगेश यादव से बात की, तो उन्होंने कहा कि— लिखित आवेदन मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस से आरोपी बाइक सवार के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग की है।



