सिंगरौली
तापमान के गिरावट को मद्दे नजर रखते हुयें कलेक्टर ने विद्यालयो के संचालन के समय मे परिवर्तन करने के दिए निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
सिंगरौली । कलेक्टर गौरव बैनल के द्वारा तापमान में गिरावट के कारण गिरावट के कारण समस्त शासकीय,अशासकीय,आई.सी.एस.ई., सी.बी.एस.ई. एव अन्य बोर्ड से सम्बद्ध विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना को दृष्टिगत रखते हुयें नर्सरी से कक्षा 8वीं तक की समस्त विद्यालयों के संचालन का समय आगामी आदेश तक अस्थाई रूप से प्रातः 08.30 बजे से नियत किया गया है। माध्यमिक तक की कक्षायें प्रातः 8.30 बजे से पूर्व संचालित नहीं की जा सकेगी। कलेक्टर द्वारा उक्त आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।



