रामपुर शाहबाद
मार्ग दुर्घटना में दो घायल, एक रेफर
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। यातायात की बढ़ती हुई भीड़ को देखते हुए मार्ग में दुर्घटनाओं की संख्या भी बढ़ गई है। ग्राम जगेसर निवासी 35 वर्षीय सुनील पुत्र सुबे सिंह अपने पिता के साथ मोटरसाइकिल द्वारा किसी निजी कार्य से जा रहे थे मोटरसाइकिल के अनियंत्रित हो जाने के कारण वह मोटरसाइकिल सहित मार्ग पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूबे सिंह सुनील को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहबाद पहुंचे जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया था। वहीं दूसरी ओर भगवन्तपुर निवासी 58 वर्षीय केसरवती पत्नी शिवलाल भी मार्ग दुर्घटना का शिकार हो गईं, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहबाद लाकर प्राथमिक उपचार दिल दिया गया।

