रामपुर शाहबाद

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में केरियर गाइडेंस एवं इको क्लब मेले का हुआ भव्य आयोजन 

छात्राओं द्वारा बनाए गए मॉडलों ने बाहर से आए लोगों का ध्यान खींचा 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
 
रामपुर शाहबाद। बुधवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज शाहबाद में विभाग द्वारा चल रहे कैरियर गाइडेंस एवं इको क्लब फॉर मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत केरियर मेला एवं ईको मेले का आयोजन किया गया।मेले का उद्घाटन डॉक्टर विश्वास शर्मा‌ उपाध्यक्ष भाजपा मुरादाबाद, डॉ जनक शर्मा‌, देवेश कुमार सिंह ‌प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज शाहाबाद, वंदना शर्मा‌ प्रधानाचार्य राजकीय बालिका इंटर कॉलेज शाहाबाद ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया‌।मेले में विभिन्न व्यवसायो से अतिथि आमंत्रित किए गए थे जिसमें ‌ संजीव कुमार शर्मा‍ प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज शाहबाद, पोस्ट ऑफिस से धर्मवीर सिंह,अधिवक्ता माधुरी सक्सेना समाज सेविका ‌रेखा शर्मा, ‌ डॉ अनुभा राठौर, बुटीक संचालिका लक्ष्मी देवी‌, सिंचाई विभाग से राम बहादुर सिंह यादव आदि सभी अतिथियों ने अपने-अपने केरियर के विषय में छात्राओं को सुझाव और मार्गदर्शन दिया तथा अपने अनुभवों से‌ छात्राओं को परिचित कराया‌।छात्राओं के द्वारा विभिन्न प्रकार के मॉडल बनाए गए तथा ईको क्लब कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं ने वेस्ट मटेरियल और प्लास्टिक से विभिन्न प्रकार की सुंदर-सुंदर गमले ‍ एवं मॉडल तैयार किये तथा ईको क्लब की छात्राओं के द्वारा आरोग्य वाटिका कंपोस्ट खाद एवं बायोएंजाइम भी तैयार की गई। छात्राओं के द्वारा बनाए गए मॉडल का अतिथियों के द्वारा‍ अवलोकन किया गया तथा उनकी प्रशंसा की गई तथा उत्साह वर्धन किया गया
केरियर गाइडेंस कार्यक्रम की नोडल सीमा विश्वकर्मा ने‌ मेले के आयोजन में अपना पूर्ण सहयोग किया तथा समस्त स्टाफ के द्वारा ‌ सहयोग प्रदान किया गया कार्यक्रम में शबनम जहां उस्मानी‌,ममता गुप्ता, सुमन‌, ज्योति सक्सेना, मीनाक्षी श्रीवास्तव, तलत आरा, वरिशा खा, निधि नविता डोली चांदनी आनंद कुमार तरुण कुमार रामशरण संजय कुमार प्रियंका उपस्थिति रही‌।कार्यक्रम का कुशल संचालन उजमा वकील खान ने किया तथा अध्यक्षता प्रधानाचार्या ‌ वंदना शर्मा ने की
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button