बरेली

मीरगंज सीएचसी  में डिजिटलअल्ट्रासाउंड मशीन  ईएनटी ऑर्थोपेडिक डॉक्टर की तैनाती  की मांग को लेकर  

 एसडीएम को सौपा ज्ञापन 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली :  मीरगंज समाजसेवी व चार बार  सांसद प्रत्याशी व तीन बार मीरगंज  से विधायक  प्रत्याशी रह चुके  एवं संभावित प्रत्याशी कांग्रेस वार्ड नंबर 30  से पैगानगरी के निवासी लईक अहमद मंसूरी के पुत्र लादेन मंसूरी समाजसेवी  ने लईक  अहमद मंसूरी  व कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष इलियास अंसारी के निर्देश पर एसडीएम मीरगंज आलोक कुमार  को प्रार्थना पत्र देकर   सीएचसी  मीरगंज मैं ऑर्थोपेडिक  डॉक्टर की तैनाती कराए जाने एवं  डिजिटल एक्स-रे अल्ट्रासाउंड   मशीन लगाने व ईएनटी  व  ऑर्थोपेडिक डॉक्टर की  तैनाती किये  जाने की मांग की है  लादेन मंसूरी समाजसेवी ने प्रार्थना पत्र के माध्यम से बताया कि सी.एच .सी.मीरगंज में  डिजिटल एक्स-रे व अल्ट्रासाउंड मशीन ईएनटी  ब  ऑर्थोपेडिक डॉक्टर की तैनाती न होने की वजह से गरीब जनता को बाहर बरेली अपना इलाज करने जाना पड़ता है जिससे उनको बहुत परेशानी होती है पैसा ना होने की वजह से बहुत से   लोग एक्स-रे वा अल्ट्रासाउंड से बहुत से गरीब इंसान  वंचित रह जाते हैं  एसडीएम मीरगंज आलोक कुमार ने  समाजसेवी  लादेन मंसूरी के प्रार्थना पत्र पर संज्ञान लेते हुए सीएमओ  बरेली को पत्र लिखकर नियम अनुसार कार्रवाई किए जाने को  एवं समस्या का समाधान करने को कहा है
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button