बोकारो

पीएम विश्वकर्मा लाभुकों हेतु एक दिवसीय जागरुकता कार्यशाला का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

बोकारो : भारत सरकार, एमएसएमई मंत्रालय के एमएसएमई-विकास कार्यालय, रांची द्वारा बोकारो जिले के भेंडरा स्थित लौहकर्मी प्रशिक्षण सह उत्पादन केंद्र के सभागार में पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों के लिए एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लाभार्थियों को योजना से मिलने वाले लाभ , पात्रता एवं आवेदन की प्रकिया इत्यादि के बारे में वृहद रुप से जानकारी देना एवं जागरुक करना हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नावाडीह बीडीओ प्रशांत कुमार हेंब्रम,आईईडीएस सहायक निदेशक गौरव,जिला उ‌द्योग केंद्र बोकारो के महाप्रबंधक राजेन्द्र प्रसाद, एल डी एम बोकारो आबिद हुसैन,इंडियन पोस्ट पेमेंट मैनेजर प्रीतम कुमार ,भेंडरा मुखिया नरेश कुमार विश्वकर्मा एवं अन्य गणमान्य अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। कृष्णा राव यंग प्रोफेशनल द्वारा उ‌द्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि एवं सभी गणमान्य अतिथियों को सोल भेंट कर स्वागत किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि नावाडीह बीडीओ प्रशांत कुमार हेंब्रम ने कार्यक्रम के उद्घाटन में अपने अभिभाषण में कहा कि भारत सरकार की ओर से प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, विश्वकर्मा जयंती दिनांक 17 सितम्बर, 2023 को प्रधानमंत्री जी के द्वारा डिजिटली लौंच (लागू) की गई थी। उन्होंने सभा में उपस्थित 18 पारंपरिक वि‌द्याओं में कार्य करने वाले कारीगरों और शिल्पकारों से इस योजना का लाभ लेने हेतु ज्यादा से ज्यादा संख्या में ई-कॉमर्स के माध्यम से सामान बेचने की प्रक्रिया सीखने का आह्वान किया।
विशिष्ट अतिथि जिला उ‌द्योग केंद्र बोकारों के महाप्रबंधक राजेन्द्र प्रसाद ने झारखन्ड सरकार की ओर से उ‌द्यमियों के विकास हेतु उपलब्ध योजनाओं के बारे में बताया एवं लाभार्थियों को जरूरी सहायता का आश्वासन दिया।

आईईडीएस सहायक निदेशक एवं कार्यक्रम के संयोजक एमएसएमई-विकास कार्यालय, रांची के गौरव कुमार ने कार्यक्रम के उ‌द्देश्य एवं रूप-रेखा से अवगत कराते हुए बताया कि पीएम विश्वकर्मा योजना में 18 पारंपरिक वि‌द्याओं में कार्य करने वाले कारीगर और शिल्पकार सम्मिलित हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इस योजना के तहत चयनित लाभार्थियों को 5-7 दिन का प्रशिक्षण एवं 500 /- रूपये प्रतिदिन की दर से स्टाइपेंड देय होगा तथा प्रशिक्षण उपरान्त टूल किट हेतु 15 हजार रुपए ई-वाउचर के रूप में प्राप्त होंगे। प्रथम चरण में एक लाख रूपए तक का ऋण तथा ‌द्वितीय चरण में दो लाख रूपए तक का कोलेटरल फ्री ऋण( 5 प्रतिशत ब्याज की दर से) की व्यवस्था की गई है। प्रशिक्षण प्राप्त करने पर पीएम विश्वकर्मा प्रमाण-पत्र और पहचान पत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने भारत सरकार की ओर से उद्यमियों के विकास हेतु उपलब्ध अन्य योजनाओं से भी सबको अवगत कराया।

गुरु गोविद सिंह एजुकेशनल सोसायटीज़ टेक्नीकल कैंपस (जीजीएसईएसटीसी) बोकारो के डायरेक्टर डॉ प्रियदर्शी जारूहार ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस डिजिटल दौर में उपस्थित लाभार्थियों को ई-कॉमर्स बाजार के माध्यम से अपने उत्पादों की व्यापकला को बढ़ाना चाहिए जिससे वे अपने सामानों को वैश्विक बाजार के ग्राहकों को भी बेच सके।
भेंडरा टूल्स इंडस्ट्रीज प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड
के डायरेक्टर सह भेंडरा मुखिया नरेश कुमार विश्वकर्मा ने कहा की भारत सरकार की ओर से परंपरागत कारीगरों के विकास हेतु यह बहुत अच्छा मंच है। भेंडरा में इस आयोजन के लिए एमएसएमई-विकास कार्यालय, रांची को बहुत बहुत धन्यवाद। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी की इस महत्वाकांक्षी योजना को सफल बनाने हेतु सभी को मिलकर एक साथ प्रयास करने की आवश्यकता है।

भोजनावकाश के बाद तकनीकी सत्र में सहायक प्रोफेसर एवं मार्केटिंग एक्सपर्ट, जीजीएसईएसटीसी, बोकारो के विकास कुमार जैन ने प्रतिभागियों को डिजिटल मार्केटिंग की बारीकियों से अवगत कराया।
एलडीएम कार्यालय, बीओआई बोकारो के प्रतिनिधि आबिद हुसैन ने भी अपने विचार व्यक्त किए तथा प्रतिभागियों को बैंक द्वारा उपलब्ध ऋण सुविधा एवं आवेदन करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी ।
आईपीपीबी धनबाद के प्रीतम कुमार द्वारा 58 लाभुकों को आईपीपीबी पोर्टल पर एवं क्षेत्र सेल्स प्रबंधक, पेटीएम, धनबाद जय प्रकाश, द्वारा 07 पीएन विश्वकर्मा लाभुकों को पेटीएम पोर्टल पर ऑनबोर्डिंग किया गया तथा यूपीआई क्यू आर कोड बनाकर दिया गया ।जिससे उन्हें डिजीटल लेन देन में सुविधा हो। मोहन प्रसाद, बीईसी,नावाडीह एवं किशोर रजक, डीईसी, बोकारो ने प्रतिभागियों को झारखंड सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की एवं कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग किया।
यंग प्रोफेशनल कृष्णा राव ने कार्यक्रम की समाप्ति पर सभा में उपस्थित सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापन किया।
कार्यक्रम में ब्रांच पोस्ट मास्टर भेंडरा विशाल कुमार, खेशमी के प्रशांत किस्कु, हरिहरपुर के ललन कुमार पांडे ने भी प्रतिभागियों को संबोधित किया एवं उनका उत्साहवर्धन किया।
बोकारो जिले के 200 से ज्यादा शिल्पकारों और कारीगरों ने इस जागरूकता कार्यशाला में शामिल होकर पीएम विश्वकर्मा योजना के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त किया।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button