शामली

ऑपरेशन सवेरा’ में चौसाना पुलिस का वार, नशा तस्करी की वांछित अभियुक्ता गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
 चौसाना। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन सवेरा’ अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ तस्करी के एक मामले में लंबे समय से वांछित चल रही अभियुक्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
चौसाना पुलिस द्वारा ‘ऑपरेशन सवेरा : नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर’ अभियान के अंतर्गत लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस ने ग्राम जिजौला निवासी तुन्नी पत्नी करीमुद्दीन को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी पूर्व में दर्ज उस मामले से जुड़ी है, जिसमें मारूफ पुत्र इसराइल को 120 ग्राम अवैध चरस के साथ पकड़ा गया था। उसी मामले में तुन्नी फरार चल रही थी।
मुन्नी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर चौसाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्ता के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया। साथ ही नशा तस्करी से जुड़े उसके आगे और पीछे के संपर्कों की भी गहनता से जांच की जा रही है, ताकि पूरे नेटवर्क तक पहुंचा जा सके।
चौकी प्रभारी चौसाना संदीप कुमार ने बताया कि नशा समाज को खोखला कर रहा है और इसके खिलाफ पुलिस पूरी गंभीरता से अभियान चला रही है। उन्होंने कहा, पुलिस नशा तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शने वाली नहीं है। ऑपरेशन सवेरा के तहत आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि नशे के अवैध कारोबार से जुड़ी किसी भी जानकारी को छिपाएं नहीं और तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि क्षेत्र को नशामुक्त बनाया जा सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button