जम्मू कश्मीर

 हम सब दोषी नहीं

कश्मीरियों पर हो रहे संदेह पर उमर अब्दुल्ला का दर्द

उमर अब्दुल्ला ने कहा कि आज, दिल्ली में जम्मू-कश्मीर के पंजीकरण वाली गाड़ी चलाना अपराध माना जाता है। जब मेरे साथ ज्यादा सुरक्षा नहीं होती, तो मैं भी सोचता हूँ कि गाड़ी निकालूँ या नहीं; कोई मुझे किनारे रोककर मेरी पहचान और वहाँ आने का उद्देश्य पूछ लेता है।
जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि 10 नवंबर को दिल्ली में हुए कार विस्फोट के बाद की जांच में किसी भी निर्दोष कश्मीरी मुसलमान पर संदेह नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए जिम्मेदार लोगों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उमर अब्दुल्ला ने कहा कि दिल्ली में जो कुछ हुआ (दिल्ली आतंकी विस्फोट) उसके लिए मुट्ठी भर लोग जिÞम्मेदार हैं। लेकिन ऐसा माहौल बनाने की कोशिश की गई जैसे हम सब दोषी हों, जैसे हम सब इसमें शामिल हों।
उमर अब्दुल्ला ने कहा कि आज, दिल्ली में जम्मू-कश्मीर के पंजीकरण वाली गाड़ी चलाना अपराध माना जाता है। जब मेरे साथ ज्यादा सुरक्षा नहीं होती, तो मैं भी सोचता हूँ कि गाड़ी निकालूँ या नहीं; कोई मुझे किनारे रोककर मेरी पहचान और वहाँ आने का उद्देश्य पूछ लेता है। यह बयान घाटी के कई निवासियों द्वारा यह चिंता जताए जाने के बाद आया है कि दिल्ली में हुए कार विस्फोट के बाद, जिसमें कम से कम 12 लोग मारे गए थे, देश के बाकी हिस्सों में ज्यादातर कश्मीरी छात्रों या पेशेवरों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
जाँचकतार्ओं ने कार चालक के रूप में कश्मीर के पुलवामा के एक डॉक्टर उमर उन नबी की पहचान की है, जो फरीदाबाद स्थित अल फलाह विश्वविद्यालय में कार्यरत थे। राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (एनआईए) ने इस मामले में अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है। रविवार को, एजेंसी ने कश्मीर के एक प्लंबर आमिर राशिद अली को गिरफ्तार किया, जो उस गाड़ी का मालिक था जिसे नबी चला रहा था। सोमवार को, 10 नवंबर को हुए लाल किला विस्फोट से जुड़े एक अन्य “सक्रिय सह-साजिशकर्ता” 20 वर्षीय जसबीर बिलाल वानी को गिरफ्तार किया गया।
इससे पहले, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अन्य राज्यों की सुरक्षा एजेंसियों के साथ संयुक्त अभियान में ‘सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल’ का भंडाफोड़ किया था और अल फलाह में कार्यरत दो कश्मीरी डॉक्टरों डॉ. मुजम्मिल गनई और डॉ. अदील राथर सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया था। साथ ही, फरीदाबाद से लगभग 3,000 किलोग्राम विस्फोटक और उपकरण बरामद किए थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button