गोड्डा
आपका एक यूनिट रक्त, किसी की जिंदगी के लिए वरदान : डीसी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। झारखंड राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के तत्वाधान में समाहरणालय सभागार एवं सदर अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में कुल 47 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया। स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में विभिन्न विभागों के कई अधिकारियों एवं समाहरणालय संवर्ग के कर्मियों के द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान किया गया। इस संबंध में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त के द्वारा आमजनों से रक्तदान की अपील करते हुए कहा गया कि रक्तदान समाज एवं मानवता के प्रति एक बड़ी सेवा है। उन्होंने कहा कि हमारे द्वारा दिए गए रक्त से कई जिंदगियों को बचाया जा सकता है। दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित रक्तदाताओं को प्रोत्साहित किया गया। उन्होंने कहा कि दुर्घटना की वजह से घायल या बीमारी की वजह से रक्त की कमी से जूझ रहे व्यक्ति को रक्त मिलने से उस व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है।जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वाधान में समय-समय पर जिला मुख्यालय समेत सभी प्रखंडों में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया जा रहा है। ताकि अधिकाधिक मात्रा में रक्त का संग्रह किया जाय और जरूरतमंद लोगों को सही समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि रक्तदान एक ऐसा मानवीय कार्य है जो किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नई जिंदगी देने का अवसर प्रदान करता है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित अंतराल पर रक्तदान कर समाज की सेवा में योगदान देना चाहिए।ज्ञात हो कि स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में समाहरणालय सभागार में 29 यूनिट एवं सदर अस्पताल में 18 यूनिट ब्लड बैंक गोड्डा के टीम के द्वारा रक्त संग्रह किया गया। कार्यक्रम के दौरान उप विकास आयुक्त दीपक कुमार दूबे, अपर समाहर्ता, प्रेमलता मुर्मू, सिविल सर्जन डॉ० एस सी शर्मा, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी रितेश जयसवाल, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सह जिला नजारत उपसमाहर्ता अविनाश कुमार पूर्णेन्दु, जिला कोषागार पदाधिकारी विजय मिश्रा, जिला सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारी अभय कुमार झा, जिला योजना पदाधिकारी फैजान सरवर, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी पूर्णिमा कुमारी, जिला कल्याण पदाधिकारी सुधीर प्रसाद चौधरी, नगर प्रशासक सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अरविंद प्रसाद अग्रवाल, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी, डीएमएफटी की टीम एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मी मौजूद थे।




