सिंगरौली

धारदार हथियार से युवक की हत्या, चितरंगी के वर्दी गांव में वारदात से सनसनी

आरोपी फरार, पुलिस ने जांच के लिए गठित की विशेष टीमें

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सिंगरौली। चितरंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम वर्दी में गुरूवार शुक्रवार की दरम्‍यानी रात सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां 24 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही चितरंगी थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान बल्लू यादव (24 वर्ष) निवासी ग्राम वर्दी के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक युवक पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने भी मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

हत्या का कारण अज्ञात, आरोपियों की तलाश तेज

पुलिस का कहना है कि अभी तक हत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। वहीं आरोपियों की पहचान भी नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर मामले की गुत्थी सुलझाने का प्रयास कर रही है।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो विशेष टीमें गठित

चितरंगी एसडीओपी ललित बैरागी ने बताया कि हत्या की घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी और वारदात में शामिल लोगों की पहचान के लिए दो विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया है। पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।

क्षेत्र में बढ़ाई गई पुलिस गश्त
घटना के बाद पुलिस ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है। पुलिस संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल पुलिस हत्या के हर पहलू की जांच में जुटी हुई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button