गोड्डा

पथरगामा थाना पहुंचे गोड्डा एसपी मुकेश कुमार

निरीक्षण के दौरान अभिलेखों की जांच कर, दिए आवश्यक निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
पथरगामा। पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने पथरगामा थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। थाना पहुंचने पर पुलिस बल द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय व्यवस्था एवं विभिन्न अभिलेखों का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने लंबित कांडों के अनुसंधान, गिरफ्तारी की स्थिति, केस डायरी, अभिलेखों के संधारण तथा थाना के प्रशासनिक कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को मामलों के त्वरित निष्पादन, अपराध नियंत्रण तथा विधि-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने थाना में कार्यरत पुलिसकर्मियों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत की। उन्होंने सभी का परिचय प्राप्त किया तथा उनके पारिवारिक हालचाल की भी जानकारी ली, जिससे पुलिसकर्मियों का उत्साह बढ़ा। निरीक्षण के क्रम में एसपी ने पूरे थाना परिसर का भ्रमण कर साफ-सफाई एवं रखरखाव का भी जायजा लिया। थाना परिसर की स्वच्छ एवं व्यवस्थित व्यवस्था को देखकर उन्होंने संतोष व्यक्त किया और थाना प्रभारी शिवदयाल सिंह सहित पूरी टीम की सराहना की। निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ आकाश भारद्वाज, पुलिस निरीक्षक विष्णु देव चौधरी, सब इंस्पेक्टर पंकज कुमार, रवि किस्कू, सुनील कुमार सिंह, योगेश यादव, एसआई नारद कुमार, ज्योति तिवारी, अनिल कुमार यादव , गौरव कुमार यादव सहित पथरगामा थाना के सभी पुलिस कर्मी उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button