बरेली
ताइक्वांडो प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले छात्र/छात्राओं को जिलाधिकारी में किया सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने आज 14 से 17 सितम्बर तक पी. एन.श्री राजकीय इण्टर कालेज मिर्जापुर में आयोजित 69वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2025 में पदक जीतने वाले छात्र/छात्राओं से मुलाकात की और उन्हें सम्मानित किया।
69वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2025 पी.एम. श्री राजकीय इण्टर कालेज मिर्जापुर में आयोजित हुई थी जिसमें अन्डर 14 आयु वर्ग बालिका वर्ग में यू.पी.एस शिवनगर भुता के कक्षा 6 की छात्रा रागिनी ने कांस्य पदक, कक्षा 7 की छात्रा प्रियांषी ने कांस्य पदक, कक्षा 6 की छात्रा अनुपम गौतम ने कांस्य पदक, कक्षा 6 की छात्रा पारूल ने कांस्य पदक तथा कक्षा 8 की छात्रा अर्चिता सिंह ने रजत पदक प्राप्त किया है। इसी प्रकार अन्डर 14 आयु वर्ग बालक वर्ग में यू.पी.एस शिवनगर भुता के कक्षा 7 के छात्र इन्द्रजीत सिंह ने कांस्य पदक, कक्षा 8 के छात्र दिनेश ने कांस्य पदक तथा कक्षा 7 के छात्र अनुज कुमार ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इसी प्रकार अन्डर 17 आयु वर्ग की बालिकाओं की प्रतियोगिता में कुसुम कुमारी बालिका इन्टर कालेज की कक्षा 10 की छात्रा काजल ने रजत पदक, इस्लामिया बालिका इन्टर कालेज की कक्षा 11 की छात्रा पूजा ने रजत पदक प्राप्त किया गया व अन्डर 17 आयु वर्ग की बालको की प्रतियोगिता में राजकीय इन्टर कालेज के कक्षा 9 के छात्र लव भारती ने रजत पदक प्राप्त किया। विजयी छात्र/छात्राओं ने अपने टीम कोच जय सिंह के साथ आज जिलाधिकारी से उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात की जिलाधिकारी द्वारा समस्त विजेता छात्र/छात्राओं को सम्मानित और प्रोत्साहित किया गया।



