छिंदवाड़ा

टीचर्स वेलफेयर सोसायटी चाँद के संयुक्त तत्वावधान में संकुल केंद्र चाँद के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को गर्म स्वेटर वितरित किए गए l

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

छिन्‍दवाड़ा : स्कूल शिक्षा विभाग के विद्यालय उपहार योजना के अंतर्गत  कलेक्टर हरेंद्र,नारायन के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी जी.एस. बघेल के मार्गदर्शन में आज नगर परिषद अध्यक्ष ठाकुर दानसिंह पटेल एवं टीचर्स वेलफेयर सोसायटी चाँद के संयुक्त तत्वावधान में संकुल केंद्र चाँद के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को गर्म स्वेटर वितरित किए गए। राज्यपाल,पुरुस्कृत शिक्षक राकेश कुमार मालवीय ने बताया कि इस सामाजिक पहल के अंतर्गत-शासकीय प्राथमिक शाला ढीमरमेटा के 16 छात्र-छात्राओं, प्राथमिक शाला भांड पिपरिया के 23 छात्र-छात्राओं तथा प्राथमिक शाला चाँद के 31 छात्र-छात्राओं को सर्दी से सुरक्षा के लिये स्वेटर प्रदान किए गए। कार्यक्रम में विशेष रूप से डॉ. विजेंद्र सिंह, पार्षद राजकुमार,वर्मा, पार्षद,राजेन्द्र,डेहरिया, टीचर्स वेलफेयर सोसायटी के सचिव मालवीय, प्रभारी संकुल प्राचार्य, अनिल, तागड़े उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त विद्यालय के शिक्षक संदीप,चौरसिया, दिनेश, रघुवंशी, मनीषा,ठाकुर, चैनवती,भलावी, दुर्गावती,चौरसिया एवं पालकगण भी कार्यक्रम में उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष,एवं सोसायटी सदस्यों द्वारा विद्यार्थियों,  के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर सहयोग एवं प्रयास किए जाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। विद्यार्थियों व अभिभावकों ने इस पहल के लिए आभार प्रकट किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button