झारखंड

एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वधान में 35 वी सब जूनियर नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित

35th Sub Junior National Kabaddi Championship organized under the aegis of Amateur Kabaddi Federation of India

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वधान में 35 वी सब जूनियर नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता बालक एवं बालिका का आयोजन हरियाणा के सोनीपत में दिनांक 27 नवंबर 2025 से 30 नवंबर 2025 आयोजित होना है। इस 4 दिवसीय आयोजन के झारखंड कि टीम में राज घोष, पिता: नवीन घोष, राज हाई स्कूल रोड, तलवाडागा, पाकुड़ का चयन हुआ है। इससे पूरे जिला के कबड्डी प्रेमियों में खुशी का माहौल छा गया उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने खिलाड़ी राज घोष को रवाना करते हुए शनिवार को सभी पाकुड़ जिला कबड्डी संघ के खिलाड़ी एवं डे बोर्डिंग के खिलाड़ी काफी खुश नजर आए ।पाकुड़ जिला के खेल पदाधिकारी राहुल कुमार ने कहा कि पाकुड़ जिला कबड्डी संघ एवं जिला प्रशासन के प्रयास से आज पाकुड़ जिला के खिलाड़ियों में खेल के प्रति रुझान बढ़ा है उसी का परिणाम है कि बच्चे राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम सभी खेलों में बढ़ने लगे हैं खासकर जब से पाकुड़ जिला में डे बोर्डिंग संचालित हुआ है बच्चे कबड्डी में बहुत अच्छा प्रदर्शन करने लगे मैं राज के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं और आशा करता हूं की उसका प्रदर्शन बहुत ही अच्छा रहेगा। पाकुड़ जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष जवाहर सिंह सचिव अमरीना परवीन कोच एवं नेशनल रेफरी संजय कुमार भगत उर्फ संजू कोषाध्यक्ष विवेक कुमार मंडल पूर्व सचिव उमर फारूक सभी ने राज घोष को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का हौसला बढ़ाया एवं झारखण्ड एवं पाकुड़ जिले के नाम को राष्ट्र के पटल पर गौरवान्वित करने का मौका बताया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button