खेलसिंगरौली

अंडर-17 जूनियर बालिका नेशनल में एमपी की शानदार जीत

हिमाचल को 5-0 से हराकर सिंगरौली की बेटियों ने दिखाया दम

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
सिंगरौली- अंडर-17 जूनियर बालिका नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश की टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए हिमाचल प्रदेश को 5-0 से पराजित किया। प्रतियोगिता का पहला मैच 23 नवंबर को खेला गया, जिसमें एमपी टीम ने एकतरफा जीत दर्ज की। इस टीम का कैंप जिला सिंगरौली में आयोजित किया गया था।मैच में एमपी की ओर से ताबड़तोड़ गोलों की बरसात हुई। पहला गोल तृषा (शाजापुर) ने किया। इसके बाद कोमल साकेत (सिंगरौली) ने शानदार दूसरा गोल दागा। तीसरा गोल नित्य (सिंगरौली) ने किया, वहीं चौथा गोल भरीगा (सिंगरौली) ने किया। अंत में पांचवां गोल अक्षरा (शाजापुर) ने कर टीम की बड़ी जीत सुनिश्चित कर दी।
प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश का दूसरा मुकाबला 25 नवंबर को महाराष्ट्र से, जबकि तीसरा मुकाबला 27 नवंबर को मिजोरम से खेला जाएगा।टीम की इस उपलब्धि पर मध्य प्रदेश फुटबॉल संघ के अधिकारी— अध्यक्ष जी.के. श्रीवास्तव, सचिव अमित रंजन देव, सह सचिव एवं जिला फुटबॉल संघ सिंगरौली के अध्यक्ष आर.पी. पटेल, जिला सचिव लवकुश कुमार तिवारी, उपाध्यक्ष असगर अली, शैलेश सिंह, विवेक सिंह, सह सचिव संजय गौतम, सदस्य राजा एक्का एवं हरेन्द्र सिंह सहित सभी पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों और टीम ऑफिशियल आर.पी. पटेल, आशीष पिल्लई, यशोदा सिंह को बधाई दी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button