सिंगरौली

श्रम विभाग के संयुक्त दल ने किया दो संस्थानों का औचक निरीक्षण

दो बाल श्रमिको को कराया गया विमुक्त

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली - कलेक्टर गौरव बैनल निर्देशानुसार एवं जिला श्रम अधिकारी सिंगरौली के मार्गदर्शन में श्रम निरीक्षक राहुल प्रधान एवं संयुक्त दल द्वारा आज सर्किट हाउस रोड मोरवा अंतर्गत 2 संस्थानों में बाल श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई। दल द्वारा ओम मोटर साइकिल वर्कशॉप एवं मिश्रा वाशिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपरोक्त संस्थानों से 2 बाल श्रमिकों को विमुक्त कराया गया एवं सीडब्ल्यूसी समिति के समक्ष प्रस्तुत कर उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया। साथ ही नियोजक के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही संस्थित की गई ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button