बेतुल

बैतूल पी3302 मक्का ने रचा उत्पादन का रिकॉर्ड, किसानों में खुशी की लहर

साईखंडारा में पायोनियर ने मनाया फसल कटाई दिवस

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। जिले के ग्राम साईखंडारा में कोर्टवा एग्रीसाइंस सीड्स प्राइवेट लिमिटेड, पायोनियर ब्रांड द्वारा खरीफ मक्का किस्म पी3302 का फसल कटाई दिवस उत्साह और अपेक्षा से अधिक उत्पादन के साथ सफलतापूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में गांव के लगभग 80 किसान उपस्थित रहे, जहां कंपनी ने एक एकड़ के भुट्टों की थ्रेसिंग कराकर किसानों के सामने ही वास्तविक वजन प्रदर्शित किया। जैसे ही अनुमान से काफी अधिक पैदावार सामने आई, किसानों के चेहरों पर उत्साह साफ झलकने लगा और सभी ने पी3302 की गुणवत्ता व मज़बूत उत्पादकता की खुलकर प्रशंसा की।
कार्यक्रम में किसानों को पी3302 की विशेषताओं से अवगत कराया गया। कंपनी प्रतिनिधियों ने बताया कि यह किस्म प्रतिकूल परिस्थितियों को अधिक सहन करने की क्षमता रखती है और इसमें शेलिंग प्रतिशत यानी अधिक दाना निकलने की क्षमता अन्य किस्मों की तुलना में अधिक पाई जाती है। इसी क्रम में कोटेवा एग्री पायनियर बीज के पायोनियर क्षेत्र क्षेत्राधिकारी नवीन पवार और बैतूल जिला क्षेत्राधिकारी गणेश तपे ने किसानों को उत्पादन बढ़ाने के लिए आधुनिक तकनीक, उन्नत किस्मों और बेहतर फसल प्रबंधन संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव देकर उन्हें जागरूक किया।
फसल कटाई दिवस के दौरान मिली सफलता ने किसानों में नई ऊर्जा भर दी है। गांव के किसानों ने पी3302 को अगले सीजन में भी अपनाने की इच्छा जताते हुए कहा कि इस किस्म ने उनकी उम्मीदों से कहीं अधिक बेहतरीन प्रदर्शन किया है, जो भविष्य में उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत करने में मदद करेगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button