मेरठ

मलियाना फाटक में रातभर हंगामा, कूड़े के ढेर में आग

फायर ब्रिगेड की गाड़ी घंटों जाम में फंसी रही

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
मेरठ। मंगलवार रात्रि को कूड़े के ढेर में लगी आग से पूरा क्षेत्र धुएँ से भर गया। फायर ब्रिगेड को जहाँ मात्र 1 मिनट में पहुँच जाना चाहिए था, वहीं उसे 45–50 मिनट लग गए। अब बड़ा सवाल यह है जिम्मेदार कौन?
मंगलवार रात मलियाना फाटक क्षेत्र में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कूड़े के बड़े ढेर में आग लगा दी गई। आग लगते ही पूरे मोहल्ले में घना धुआँ फैल गया और लोग घरों से बाहर निकलकर स्थिति देखने मजबूर हो गए।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी तो चली, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि छोटा-सा रास्ता पार करने में उसे लगभग 50 मिनट लग गए। स्थानीय लोगों का साफ कहना है कि इसकी मुख्य वजह मलियाना फाटक पर फैला भारी अतिक्रमण है, जिसने इमरजेंसी वाहन की गति रोक दी।
शुक्र है कि आग कूड़े के ढेर तक सीमित रही।
लेकिन अगर यही आग किसी घर या दुकान में लगती, तो पूरा किशनपुरा व आसपास का क्षेत्र एक बड़े हादसे का शिकार हो सकता था।
लोगों का कहना है कि जब रात में रास्ता इतना जाम रहता है, तो दिन में स्थिति और भी भयावह हो सकती है।
स्थानीय जनता ने नगर निगम की निष्क्रियता पर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि इतनी गंभीर समस्या के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
कुछ दिन पूर्व ही किशनपुरा के निवासियों ने अतिक्रमण के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर चेतावनी दी थी कि कब्जे नहीं हटाए गए तो उन्हें पलायन तक करना पड़ सकता है। इसके बावजूद नगर निगम की तरफ से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button