गाजियाबाद

लोनी में उठा विरोध का स्वर: संतोष वर्मा के खिलाफ निकली प्रतीकात्मक शवयात्रा

संगठन ने की कड़ी कानूनी कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
लोनी, गाज़ियाबाद। मध्यप्रदेश के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा द्वारा एक कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज की बेटियों को लेकर कथित रूप से अमर्यादित टिप्पणी करने के बाद देशभर में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। संतोष वर्मा हाल ही में अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग के सरकारी कर्मचारियों के संगठन आजाम्स के अध्यक्ष नियुक्त हुए थे।
उक्त टिप्पणी के विरोध में शनिवार को राष्ट्रवादी ब्राह्मण महासंघ के नेतृत्व में लोनी के संगम विहार क्षेत्र में जोरदार प्रदर्शन हुआ। विरोध प्रदर्शन के दौरान वर्मा का पुतला लेकर प्रतिकात्मक शवयात्रा निकाली गई और बाद में उसे आग के हवाले किया गया। प्रदर्शनकारियों ने “संतोष वर्मा गिरफ्तार हो”, “ब्राह्मण समाज का अपमान बर्दाश्त नहीं” और “भगवान परशुराम की जय” जैसे नारे लगाए।
विरोध कार्यक्रम के बाद संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित प्रवेश दत्त भारद्वाज ने थाना लोनी बॉर्डर में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए संतोष वर्मा पर उचित धाराओं में केस दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। थाना पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विरोध प्रदर्शन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित अंकुर शर्मा, राष्ट्रीय मंत्री पंडित विनोद शर्मा पुर, प्रदेश महामंत्री पंडित गौरीशंकर पांडे, पंडित बच्चों प्रधान, मेरठ मंडल महामंत्री पंडित मोहित शर्मा, जिला अध्यक्ष गाजियाबाद पंडित कैलाश शर्मा, उत्तर पूर्वी दिल्ली जिला अध्यक्ष पंडित संदीप कौशिक, पंडित धर्मपाल शर्मा, जिला महामंत्री पंडित अशोक शर्मा, जिला उपाध्यक्ष पंडित ललित शर्मा समेत कई पदाधिकारी एवं समाज के लोग मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button