गोड्डा
31726 आवेदनों का त्वरित गति से किया गया निष्पादन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
गोड्डा। राज्य सरकार के दिशा-निर्देश के आलोक में अंतिम दिन जिले के विभिन्न पंचायतों एवं शहरी क्षेत्रों में “सेवा का अधिकार सप्ताह” के आयोजन किया गया। उपायुक्त, गोड्डा के निर्देशानुसार जिला अन्तर्गत वरीय अधिकारियों सहित प्रतिनियुक्त नोडल अधिकारियों की उपस्थिति में शिविर का समापन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सुरक्षा से जुड़े हुए पेंशन, कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, आपूर्ति, पंचायती राज, मनरेगा, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, कृषि, सहकारिता, पशुपालन एवं मत्स्य विभाग, समाज कल्याण, राजस्व, ऊर्जा, स्वास्थ्य, जेएसएलपीएस विभागों द्वारा अपना-अपना स्टॉल लगाकर आमजनों को योजनाओं की जानकारी व लाभ से लाभान्वित किया गया। साथ ही आमजनों के समस्याओं का ऑन द स्पॉट समाधान किया गया। इसके अलावे आज के कार्यक्रम में भूमि से संबंधित मामलों का निपटारा, विभिन्न प्रमाण पत्र, अन्न प्रासन व गोद भराई, जन्म प्रमाण पत्र, ई-श्रम कार्ड, जॉब कार्ड का वितरण, जेएसएलपीएस की दीदियों को ऋण से लिंकेज, सर्वजन पेंशन योजना के अलावा विभिन्न परिसम्पतियों का वितरण सुयोग्य लाभुकों के बीच किया गया। “आपकी योजना -आपकी सरकार- आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत अब तक कुल 46349 आवेदन प्राप्त किए गए जिसमें 31726 आवेदनों का त्वरित गति से निष्पादन किया गया है बाकीं आवेदनों की निष्पादन प्रक्रिया जारी है। शिविर में सेवाएं प्राप्त कर लाभुक उत्साहित नज़र आए। उन्होंने राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा का अधिकार सप्ताह उनके लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुआ जिसमें आमजनों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एवं परिसंपत्ति प्राप्त हुई।*
उपरोक्त कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त दीपक कुमार दूबे, अपर समाहर्ता, प्रेमलता मुर्मू, अनुमंडल पदाधिकारी बैद्यनाथ उरांव, अनुमंडल पदाधिकारी महागामा आलोक वरण केसरी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी रितेश जयसवाल, स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिले से प्रतिनियुक्त किए गए विभिन्न पदाधिकारी, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, विभिन्न पंचायतों के मुखिया, प्रमुख, अन्य जनप्रतिनिधि, स्थानीय ग्रामीण सहित अन्य उपस्थित थे।



