मेरठ
वेंक्टेश्वरा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस में विश्व एड्स दिवस पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन
वरिष्ठ चिकित्सकों व छात्रों ने एड्स जागरूकता पर दिया सशक्त संदेश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मेरठ। विश्व एड्स दिवस पर वेंक्टेश्वरा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस एवं श्री वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय संगोष्ठी, पोस्टर प्रतियोगिता और नुक्कड़ नाटक का प्रभावी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देशभर से आए वरिष्ठ चिकित्सकों व वैज्ञानिकों ने एड्स के कारण, लक्षण, रोकथाम और उपलब्ध उपचार पर विस्तार से चर्चा की।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्रालय के पूर्व निदेशक एवं वरिष्ठ IAS डॉ. बाल्मीकि प्रसाद, प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी, कुलपति डॉ. कृष्णकांत दवे, डीन डॉ. संजीव भट्ट सहित वरिष्ठ शिक्षकों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुआ।
संस्थापक अध्यक्ष सुधीर गिरि ने कहा कि एड्स केवल बीमारी नहीं, बल्कि सामाजिक अभिशाप है, और वेंकटेश्वरा समूह सरकार व स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ मिलकर जागरूकता अभियान चलाता रहेगा।
मुख्य वक्ता डॉ. बाल्मीकि प्रसाद ने बताया कि इलाज या टीका न होने के कारण एड्स आज भी वैश्विक स्तर पर लाखों जानें लेता है, इसलिए 2030 तक इसके उन्मूलन के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं।
प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी ने मेडिकल, पैरामेडिकल और नर्सिंग छात्रों को एड्स रोकथाम अभियान का सबसे महत्वपूर्ण आधार बताया। संगोष्ठी में डॉ. बी.एन. सिंह और डॉ. (कर्नल) नीरज सिधान ने भी अपने विचार साझा किए।
छात्रों द्वारा प्रस्तुत पोस्टर प्रदर्शनी और नुक्कड़ नाटक ने एड्स जागरूकता का प्रभावी संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अलंकृता जैन ने किया।
अंत में सभी गणमान्यों ने एड्स के खिलाफ जागरूकता एवं रोकथाम हेतु निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।


