अतिक्रमित भूमि का जिला प्रशासन ने किया सीमांकन,पशुपालन विभाग की जमीन होगी सुरक्षित
The district administration has demarcated the encroached land, the land of the Animal Husbandry Department will be protected.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज,जिला प्रशासन ने आज पशुपालन विभाग की अतिक्रमित भूमि का सीमांकन कर उसे सुरक्षित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया अपर समाहर्ता गौतम कुमार भगत,सदर एसडीओ अमर जॉन आइंद,अंचलाधिकारी बासुकीनाथ टुडू की उपस्थिति में संबंधित भूमि का विधिवत माप कार्य संपन्न हुआ आगे अधिकारियों की टीम ने स्थल निरीक्षण के साथ पूरी जमीन की मापी कराई प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार यह भूमि कुल तीन बीघा,एक कट्ठा और आठ धुर बताई जा रही है सीमांकन के बाद पशुपालन विभाग की इस भूमि पर जल्द ही घेराबंदी कराने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी,ताकि भविष्य में किसी भी तरह के अतिक्रमण को रोका जा सके वही अधिकारीगण ने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि की सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है और ऐसे मामलों में आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।



