धनबाद

एसएमएमएनसीएच का दौरा करने पहुंचे शिक्षा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण के अपर मुख्य सचिव एवं राज्य विकास आयुक्त

Additional Chief Secretary of Education, Medical and Health Family Welfare and State Development Commissioner visited SMMNCH.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद । स्वास्थ्य चिकित्सा, शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव एवं राज्य विकास आयुक्त अजय कुमार सिंह ने एसएनएमएमसीएच का दौरा कर अस्पताल के विस्तार और विकास योजनाओं का जायजा लिया। इस दौरान अस्पताल अधीक्षक डॉ. डीके गिंदौरिया, उपायुक्त आदित्य रंजन सहित कई चिकित्सक मौजूद थे। अजय कुमार सिंह ने बताया कि 450 बेड वाला नया अस्पताल भवन निर्माणाधीन है और जल्द ही सुपर स्पेशियलिटी के लिए 96 विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में राज्य भर के सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी है, जिसे दूर करने के लिए जेपीएससी के माध्यम से नियुक्ति की जा रही है। इसके अलावा, बेड संख्या भी 560 से बढ़ाकर 850 करने की तैयारी है. एसएनएमएमसीएच में पीजी ब्लॉक के लिए नया रास्ता बनाने की अनुमति भी मिल चुकी है, जहां सभी विभागों की इंडोर और ओपीडी सेवाएं उपलब्ध होंगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button