गोड्डा

जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में एनसीसी ए – सर्टिफिकेट वितरण समारोह आयोजित 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा। जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय में एनसीसी कैडेट्स को ए – सर्टिफिकेट प्रदान करने हेतु एक समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, अभिभावकों, शिक्षकों एवं आमंत्रित अतिथियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। जिससे पूरा परिसर उत्साह और गरिमा से भर उठा। मुख्य व विशिष्ट अतिथि समारोह के विशिष्ट अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी बैद्यनाथ उरांव रहे। जबकि मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा पदाधिकारी। मिथिला टुडू ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। मंच पर जिला शिक्षा अधीक्षक दीपक कुमार, क्षेत्रीय शिक्षा अधिकारी अनुराग, जिला खेल पदाधिकारी डॉ. प्राण महतो, विभिन्न खेल संघों के सचिव सुरजीत झा, विद्यालय के प्राचार्य डॉ. विजय कुमार पासवान, ए.एन.ओ अजय कुमार राय, विद्यालय के मैनेजर आदित्य झा सहित सभी शिक्षक – शिक्षिकाएं एवं शिक्षकेत्तर कर्मी उपस्थित रहे। एसडीओ बैद्यनाथ उरांव को प्राचार्य डॉ. विजय कुमार पासवान ने साल व मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिला टुडू को मीना मुर्मू ने साल एवं मोमेंटो भेंट किया। जिला शिक्षा अधीक्षक दीपक कुमार को सज्जाद आलम तथा जिला खेल पदाधिकारी डॉ. प्राण महतो को मिनसार आलम ने सम्मानित किया। सुरजीत झा को प्रिया भारती द्वारा अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। समारोह स्थल अतिथियों के आगमन से सम्मान और उत्साह की भावना से भर गया। कैडेट्स को A-सर्टिफिकेट का वितरण एनसीसी कैडेट्स को उनकी मेहनत, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रशिक्षण प्रदर्शन के लिए A-सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। प्रमाणपत्र प्राप्त करते समय कैडेट्स के चेहरों पर गर्व और आत्मविश्वास साफ झलक रहा था। अतिथियों ने युवाओं को राष्ट्रभक्ति, अनुशासन, सामाजिक दायित्व और सेवा भावना को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने एनसीसी को युवा शक्ति निर्माण की प्रमुख संस्था बताया। सांस्कृतिक कार्यक्रम बना आकर्षण एनसीसी कैडेट्स के निर्देशन में प्रस्तुत गीत, नृत्य और देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रमों ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। समारोह में शिक्षक-शिक्षिकाओं में अनुज आनंद, बेंजामिन सोरेन, जितनी दासी, प्रतिमा कुमारी, नीलम कुमारी तथा शिक्षकेत्तर कर्मी कृष्णा कोइरी सहित पूरा विद्यालय परिवार उपस्थित रहा। प्रभावशाली मंच संचालन, कार्यक्रम का संचालन डॉ. इम्तियाज आलम ने अत्यंत प्रभावशाली ढंग से किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button