मुरादाबाद

घर के बाहर आधी रात फायरिंग, CCTV में कैद हुई घटना

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। मुरादाबाद में एक घर के बाहर आधी रात कुछ युवकों ने फायरिंग करके सनसनी फैला दी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई है। जिस घर के बाहर फायरिंग हुई उसकी मालकिन सुषमा ठाकुर का दावा है कि हमलावर उनके बेटे वरुण ठाकुर की हत्या करने के इरादे से आए थे।
बाइकों पर सवार होकर आए युवकों ने घर के बाहर खड़ा होकर फायरिंग शुरू कर दी
यह घटना मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र में खुशहालपुर बैंक कालोनी की है। सुषमा ठाकुर ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि रात करीब 1-2 बजे के बीच 7-8 युवकों ने उनके घर पर हमला कर दिया। बाइकों पर सवार होकर आए युवकों ने घर के बाहर खड़ा होकर फायरिंग शुरू कर दी। महिला ने इस मामले में आरोपियों को पता करके उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। वहीँ पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा आरोपियों की तलाश कर रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button