बेतुल

बैतूल संबल योजना में दुर्घटना को सामान्य मृत्यु बताने का आरोप

रोजगार सहायक ने बना दी सामान्य मौत, कलेक्टर से शिकायत 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। संबल योजना में गड़बड़ी का मामला सामने आया है, जहां पात्र को गलत प्रविष्टि के कारण योजना से वंचित किया जा रहा है। इस मामले की शिकायत कलेक्टर से की गई है। शिकायत में बताया कि ग्राम पंचायत केरपानी की शांति कास्देकर के पति की मौत मंडप गिरने से हुई थी, लेकिन रोजगार सहायक पंकज जैसवाल ने इसे सामान्य मृत्यु दर्ज कर दिया। दुर्घटना को साधारण मृत्यु दिखाए जाने से योजना की पारदर्शिता पर सवाल उठ गए हैं। मृतक के परिवार ने अब कलेक्टर से न्याय की गुहार लगाई है।
मृतक के परिजन मनोज कास्देकर ने कलेक्टर को दिए गए शिकायत आवेदन में बताया कि आवेदक महिला शांति के पति की मृत्यु दिनांक 2 फरवरी 2025 को मंडप डेकोरेशन का काम करते समय अचानक मंडप गिर जाने से दबकर हुई थी। यह घटना पूरी तरह दुर्घटना थी, जिसमें उनके पति की मौके पर ही मौत हो गई। इस आधार पर उन्हें जन कल्याण संबल योजना की पात्रता प्राप्त है, लेकिन ग्राम रोजगार सहायक पंकज जैसवाल ने रिपोर्ट में मृत्यु को सामान्य मृत्यु दर्शा दिया, जिससे संबल योजना का लाभ रुक गया।
 मनोज का कहना है कि उन्होंने रोजगार सहायक पंकज जैसवाल को स्पष्ट रूप से बताया था कि मृत्यु मंडप के गिरने के दौरान दबने से हुई है और इसे दुर्घटना श्रेणी में दर्ज किया जाना चाहिए, लेकिन इसके बावजूद रोजगार सहायक ने मनमर्जी से विवरण भरते हुए सामान्य मृत्यु दर्ज कर दी। उन्होंने कहा कि यह गलत विवरण योजना के नियमों के विपरीत है। पीड़ित परिवार के हक पर सीधा प्रभाव डाल रहा है।
मनोज कास्देकर ने कलेक्टर से निवेदन किया है कि ग्राम रोजगार सहायक पंकज जैसवाल पर उचित कार्रवाई की जाए और जन कल्याण संबल योजना के पोर्टल में आवेदक महिला के पति की मृत्यु को दुर्घटना मृत्यु के रूप में सही ढंग से दर्ज कराया जाए, ताकि उन्हें योजना के अंतर्गत मिलने वाला आर्थिक सहयोग प्राप्त हो सके। आवेदन के साथ उन्होंने पोस्टमार्टम रिपोर्ट की छायाप्रति, मृत्यु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और संबल कार्ड की प्रतियां भी प्रस्तुत की हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button