खैरथल
विकास, सहकारिता और जनकल्याण पर केंद्रित सरकार का उद्देश्य-केंद्रीय मंत्री

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल-तिजारा। किशनगढ़बास क्षेत्र में शनिवार को केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव के मुख्य आतिथ्य में 125 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। इन परियोजनाओं में सड़क निर्माण, सामुदायिक सुविधाएँ, जल, बूढी बावल गौशाला में टीन शेड्स निर्माण कार्य, स्टेडियम कार्य तथा अन्य आधारभूत विकास से जुड़े कार्य शामिल रहे।
केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने खैरथल–तिजारा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान हमें जो मार्ग दिखाता है, उसी भावना के साथ सरकार गरीब कल्याण, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और सामाजिक न्याय के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
बाबा साहेब आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर मंत्री ने कहा कि उनके सपनों के अनुरूप राजनीति को विकास-मुखी बनाना ही उनका संकल्प है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में अलवर और खैरथल–तिजारा क्षेत्र को सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे ले जाया जाएगा।
विकास कार्यों में पंडित दीनदयाल उपाध्याय बस स्टैंड का उद्घाटन किया गया जिसका निर्माण 4 करोड़ रुपये से किया गया। इसके अतिरिक्त अंबेडकर भवन भूरपहाडी किशनगढ़बास का लोकार्पण किया गया जो 48 लाख रुपये की लागत से पूरा हुआ। नगर पालिका क्षेत्र में ठोस अपशिष्ट प्रसंस्करण संयंत्र (MRF प्लांट) के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया जो 201.61 लाख रुपये की लागत से बनेगा।
जलग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण विभाग के तहत मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजना 2.0 के प्रथम चरण में 11 जल संरक्षण संरचनाओं का निर्माण 45.30 लाख रुपये की लागत से पूर्ण हुआ, जबकि योजना के प्रथम चरण के अंतर्गत 39 संरचनाओं के निर्माण हेतु 110.35 लाख रुपये के कार्य का शिलान्यास किया।
जल संसाधन विभाग ने ग्रामीण पेयजल एवं सिंचाई सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। छीनछीन वाला ऐनीकट का मरम्मत एवं जीर्णोद्धार कार्य पंचायत दोंगडा किशनगढ़ बास निर्माण के शिलान्यास किया जिसकी लागत 241.83 लाख रुपये, तथा ऐनिकट का संरक्षण कार्य दोंगडा बास ग्राम पंचायत दोंगडा किशनगढ़ बास का निर्माण का शिलान्यास किया जिसकी लागत 47.92 लाख रुपये रहेगी।
जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग ने भी क्षेत्र में पेयजल प्रबंधन को मजबूती देने के लिए बड़े स्तर पर कार्य आरंभ किए हैं। मुख्यमंत्री बजट घोषणा 2024-25 के अंतर्गत किशनगढ़बास शहर व 21 गांवों में पेयजल हेतु 7753.00 लाख रुपये की योजना का शिलान्यास किया। इसके अतिरिक्त जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्राम मांचा में नलकूप निर्माण, उच्च जलाशय, स्वच्छ जल से राइजिंग पाइपलाइन वितरण एवं उपभोक्ता जल संबंध निर्माण कार्य ग्राम मांचा का शिलान्यास किया जिसकी लागत 307.00 लाख रुपये, ग्राम इस्माइलपुर में नलकूप निर्माण, उच्च जलाशय, स्वच्छ जलाशय राइजिंग पाइपलाइन वितरण, पाइपलाइन एवं उपभोक्ता जल संबंध निर्माण कार्य का शिलान्यास जिसकी लागत 304.00 लाख रुपये तथा ग्राम घासोली में नलकूप निर्माण, उच्च जलाशय, स्वच्छ जलाशय राइजिंग पाइपलाइन, वितरण पाइपलाइन एवं उपभोक्ता जल संबंध निर्माण कार्य का शिलान्यास किया जिसकी लागत 430 लाख रुपए है
इस दौरान कठूमर विधायक रमेश खींची, पूर्व विधायक अलवर ग्रामीण जयराम जाटव, पूर्व विधायक अलवर बनवारी लाल सिंघल, बन्ना राम मीणा, जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर, जिला अध्यक्ष महासिंह चौधरी, सभापति नगर पालिका किशनगढ़बास तारामणि सिंघल, पूर्व जिला अध्यक्ष इंद्रजीत, बहरोड प्रधान बस्सीराम, कोटकासिम प्रधान संता देवी, महेश गुप्ता, इंद्र यादव, अनूप यादव, पवन यादव, प्रेम पटेल, मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा, मनोज मित्तल, यशपाल शर्मा, सुरेंद्र जांगिड़, राजकुमार राजपूत, उप सभापति वरुण डाटा, एस सी समाज अध्यक्ष रामबाबू जाटव, ब्राह्मण समाज अध्यक्ष रामसिंह शर्मा, लघु उद्योग एसोसिएशन अध्यक्ष आनंद गुप्ता, पुष्करणा समाज अध्यक्ष ध्रुव उपाध्याय, सिक्ख समाज से सरदार बलबीर सिंह, सुरजीत सिंह, पूर्व चेयरमैन अशोक डाटा, संजय जाटव, सुभाष जांगिड़, महामंत्री प्रकाश यादव, तरुण दुलानी सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।


