गोड्डा
गोड्डा पुलिस ने लौटाए गुम मोबाइल, 31 लाभुकों के चेहरे खिले
नगर थाना परिसर में आयोजित हुआ “गुम मोबाइल वितरण कार्यक्रम”

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा: पुलिस अधीक्षक गोड्डा के निर्देश पर आज दिनांक 07 दिसंबर 2025 को नगर थाना परिसर में “गुम मोबाइल वितरण कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में गुम हुए मोबाइल फोन को खोजकर उनके वास्तविक धारकों को वापस सौंपना था। इस दौरान कुल 31 गुमशुदा मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को सौंपे गए। मोबाइल पाकर लाभुकों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। कार्यक्रम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक रविदास गोड्डा/महागामा, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), पुलिस उपाधीक्षक (परिक्ष्यमान), पुलिस निरीक्षक-सह-थाना प्रभारी नगर, पुलिस निरीक्षक सदर प्रभाग, पुलिस केंद्र गोड्डा के परिचारी परिवार, मुफस्सिल व मोतिया थाना प्रभारी, सहित कई अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे। गोड्डा पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए अधिकारियों ने कहा कि गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी और उन्हें मूल मालिक तक पहुंचाना पुलिस की जनता के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। कार्यक्रम के अंत में सभी लाभुकों ने गोड्डा पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।



