बरेली

शहर में चलेगी मेट्रो 50 किमी रूट का ब्लूप्रिंट तैयार, शासन ने मांगी रिपोर्ट

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
बरेली। शहर में मेट्रो चलाने की तैयारी है। इसको लेकर मास्टर प्लान बन चुका है। 50 किलोमीटर लंबे मेट्रो कॉरिडोर का ब्लूप्रिंट तैयार हो चुका है और शासन ने इसकी रिपोर्ट तलब की है। रूट का टेक्निकल सर्वे पूरा हो गया है और डीपीआर का काम अंतिम चरण में है। बरेली विकास प्राधिकरण और नामित एजेंसी राइट्स परियोजना की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर रही हैं।शहर में 2047 मास्टर प्लान में मेट्रो कॉरिडोर को शामिल किया गया है। प्रोजेक्ट से जुड़ी शुरुआती तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। टेक्निकल टीम ने बड़ा बाईपास के पास 20 हेक्टेयर जमीन का निरीक्षण कर रिपोर्ट सौंप दी है। इसी स्थान पर मेट्रो डिपो और मुख्य संचालन केंद्र स्थापित होंगे। 50 किमी लंबे मेट्रो रूट में शहर के प्रमुख कॉरिडोर, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और मुख्य जंक्शनों को जोड़ने की योजना है। बीडीए और संबंधित एजेंसी डीपीआर को अंतिम रूप देने में जुटी हैं। निवेश मॉडल पर चल रहा मंथन बीडीए और प्रोजेक्ट एजेंसी रूट, लागत, निर्माण चरण, स्टेशन संख्या, भूमि अधिग्रहण तथा निवेश मॉडल से जुड़ी पूरी रिपोर्ट तैयार कर रही हैं। यह प्रेजेंटेशन जल्द ही शासन को भेजा जाएगा। प्रोजेक्ट के निवेश मॉडल पर उच्च स्तर पर मंथन भी शुरू हो गया है। वार्षिक निवेश, ज्वाइंट वेंचर मॉडल और फंडिंग स्ट्रक्चर को लेकर चर्चा जारी है। अधिकारियों का कहना है कि जैसे ही डीपीआर को मंजूरी मिलती है, प्रोजेक्ट के शुरुआती निर्माण चरण, भूमि क्रय और सर्वे कार्य तेज़ी से शुरू कर दिए जाएंगे।
बीडीए उपाध्यक्ष डॉ. ए मनिकंडन ने बताया, जल्दी ही मेट्रो को लेकर कार्यदायी एजेंसी और बीडीए के बीच बैठक होगी। प्रोजेक्ट का प्रेजेंटेशन एक बार फिर से होगा और उसके बाद शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button