झुंझुनू
बुगाला में गोशाला नवनिर्माण के लिए ग्रामीणों की हुई सभा लोगों ने बढ़ चढ़ कर दिया सहयोग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झुंझुनूं बुगाला। गांव में बाबा गणेश नारायण नेत भोमिया सुरभि गोशाला के नव निर्माण के लिए ग्रामीणों की सभा रविवार को सिंघानिया धर्मशाला में हुई। गोशाला अध्यक्ष हीरानन्द बुगालिया ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ जेपी बुगालिया ने ग्रामीणों के नेक कार्य की सराहना करते हुए कहा कि गांव में एक विकास समिति का गठन होना चाहिए ताकि वह पंचायत के सहयोग से अनेक विकास कार्य करवा सके। ग्रामीणों के पढ़ने के लिए मुख्य बाजार में वाचनालय हो जिसमें समाचार पत्रों के अलावा विभिन्न प्रकार की पत्र पत्रिकाएं पढ़ने को मिलें।मुक्तिधाम का विकास हो जिसमें छायादार पेड़ पौधे लगाएं। उन्होंने गोशाला के लिए 1लाख 51 हजार रुपए देने की घोषणा की।साथ ही यह भी कहा कि भविष्य में भी यह गोशाला में यथा सहयोग करते रहेंगे।किसान नेता सुभाष बुगालिया ने गांव में फैली कुरीतियों पर चर्चा करते हुए कहा कि किसी भी मृतक पर एक से अधिक चद्दर या चुनड़ी ओढ़ाने की प्रथा समाप्त होनी चाहिए।शादी समारोह में भात में जाने वाले लोग चुनड़ी, साड़ी आदि न देकर नकद 500 रुपए देकर सहयोग करें। पंस ओमप्रकाश बुगालिया ने अपने विचार रखते हुए 1लाख रुपए देने की घोषणा की। गौरीशंकर सैनी व प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान ग्रामीणों ने गोशाला के लिए बढ़ चढ़ कर सहयोग किया। चौधरी गणपत राम के पुत्र डॉ बहादुर सिंह, हरलाल सिंह व विजेंद्र सिंह द्वारा 3 लाख 51हजार व मनोहर सिंह शेखावत ने भी 3 लाख 51 हजार रुपए देने की घोषणा की।वही महेंद्र सिंह बुगालिया ने 2 लाख,हीरानन्द व कैप्टन महेश बुगालिया ने 1-1 लाख,मा.राजेंद्र सिंह ने व रमेश कुमावत ने 51-51हजार रुपए,अनिल सिहाग,महेन्द्र केडिया,महिपाल कुमावत, हरीराम जांगिड़,दिनेश पुत्र सुखदेव बुगालिया,हवलदार रमेश बुगालिया ने 21-21 हजार रुपए की घोषणा की। गोशाला में भवन का निर्माण ठेकेदार शीशराम बुगालिया द्वारा करवाया जाएगा जिस पर तकरीबन 18 लाख रुपए खर्च होंगे।कार्यक्रम का संचालन विजेंद्र सिंह ने किया।विजयपाल सिंह व कार्यकारिणी सदस्यों ने आगन्तुकों का आभार जताया।



