गोड्डा

जल सहिया को मिला जल जांच करने का निर्देश 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बसंतराय। पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल की ओर से बसंतराय अंतर्गत जल जीवन मिशन के तहत सभी  जलसहिया को एफटीके किट (फील्ड टेस्ट किट) के माध्यम से जल जांच एवं जल गुणवत्ता निगरानी एवं अनुश्रवण विषय पर प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता बीडीओ श्रीमान मराण्डी द्वारा की गई। जलगुणवत्ता विषय पर सभी जलसहिया को बीडीओ के द्वारा प्रशिक्षण के क्रम में बताया गया कि सभी जलसहिया प्रशिक्षण ग्रहण करने के उपरांत अपने-अपने गांव के सभी जल स्रोतों का एफ टी के किट के माध्यम से जल जांच करेंगे और अपने गांव अंतर्गत 5-5 सक्रिय महिला को भी जल जांच करने के लिए सिखाएंगे। जल जांच करने के उपरांत सभी जल सहिया अपने-अपने गांव का जल जांच प्रतिवेदन WQMIS के पोर्टल पर अपलोड भी करेंगे। शुद्ध जल मानव जीवन के लिए महत्वपूर्ण संसाधनों में से एक है यदि कोई जल प्रदूषित हो जाता है तो पर्यावरण एवं मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो जाता है इसलिए आप सभी अपने-अपने गांव में जितने भी पेयजल स्रोत हैं उसका जल जांच परीक्षण आवश्यक रूप से करें और अपने ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को जल गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के लिए जागरूक करें। बिना जल जांच किये पेयजल के रूप में उपयोग ना करें। ज़िला समन्वयक आईo ईo सीo के द्वारा जल जीवन मिशन के तहत अन्य सभी अवयवो पर प्रशिक्षण के क्रम में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। दौरान रोहित कुमार, लैब सहायक एवं नीलेश कुमार माइक्रो बायोलॉजिस्ट, जिला स्तरीय जल जांच प्रयोगशाला गोड्डा के द्वारा विस्तार पूर्वक से सभी पैरामीटर यथा पी.एच, टरबीडीटी, कुल कठोरता, क्लोराइड, क्षारीयता,लोह तत्व, नाइट्रेट, क्लोराइड, फास्फेट, अमोनिया, सल्फेट आदि को एक एक कर प्रदर्शन कर बताया गया। प्रशिक्षण में जलसहिया, कनीय अभियंता, समन्वयक आदि उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button