रामपुर शाहबाद
शाहबाद में बुलेट बाइक चोरी होटल सेवन सीज के सामने से हुई वारदात, मामला दर्ज
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। नगर में एक बुलेट मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। मोहल्ला हाकिमान निवासी नितिन पुत्र चंद्रपाल की बाइक बीते शुक्रवार को होटल सेवन सीज के सामने से अज्ञात चोरों ने चुरा ली।यह घटना शाम करीब 05 बजे हुई, जब नितिन की बुलेट मोटरसाइकिल होटल के सामने खड़ी थी। अज्ञात चोरों ने मौका पाकर बाइक चुरा ली और फरार हो गए।नितिन ने अपनी बाइक की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने कोतवाली पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



