गाजियाबाद

17 दिसंबर से लोनी तहसील में किसान धरने की तैयारी

मंडोला विहार योजना के प्रभावितों ने एसडीएम कार्यालय को सौंपा पत्र

लंबे समय से भूमि अधिग्रहण व क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर नाराज़ किसान अब बड़ा प्रदर्शन करेंगे; लोनी की कॉलोनियों में समर्थन जुटाने की मुहिम ते
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी (गाजियाबाद)। मंडोला विहार योजना से प्रभावित किसानों ने 11 दिसंबर 2025 को लोनी उपजिलाधिकारी कार्यालय को पत्र सौंपकर चेताया है कि वे अपनी लंबित मांगों और लोनी क्षेत्र की कॉलोनियों में फैली समस्याओं को लेकर 17 दिसंबर से तहसील परिसर में लगातार धरना-प्रदर्शन शुरू करेंगे। किसान नेताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
गौरतलब है कि मंडोला, नानू, पंचलोक, अगरौला, नवादा मिलक बामला, मकसूदाबाद बामला, मीरपुर, पंचायरा सहित कई गांवों के किसान वर्षों से भूमि अधिग्रहण के विरोध में संघर्षरत हैं। किसानों का कहना है कि उनकी बार-बार की गुहार के बावजूद न तो अधिग्रहण संबंधी मुद्दों का समाधान हुआ और न ही लोनी देहात व नगर क्षेत्र की जनसुविधाओं में सुधार देखने को मिला, जिसके चलते उन्हें एक बार फिर आंदोलन का सहारा लेना पड़ रहा है।
किसान नेताओं ने बताया कि 17 दिसंबर को प्रस्तावित धरने में बड़ी संख्या में महिलाएँ और पुरुष शामिल होंगे। प्रदर्शन को मजबूती देने के लिए लोनी नगरपालिका क्षेत्र और आसपास की कॉलोनियों में व्यापक जनसंपर्क अभियान भी चलाया जा रहा है। किसानों ने धरने के दौरान आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने की मांग जिला प्रशासन से की है।
इस दौरान भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के प्रदेश संगठन मंत्री प्रवीण मालिक, टिकैत टीम के बिल्लू प्रधान, आंदोलन संयोजक मास्टर महेंद्र सिंह त्यागी, नीरज त्यागी, राजबीर त्यागी, बॉबी बंसल, हरिराम त्यागी, दीपेश मालिक, अरुण कुमार और रामनरेश त्यागी सहित कई किसान नेता मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button