बरेली
अस्पताल की शिकायत लेकर सीएम से मिलने पहुंची पीड़िता

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। सनराइज अस्पताल की शिकायत करने के लिए पीड़ित पक्ष गुरुवार को सर्किट हाउस पहुंचा। उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात करने की जिद की। पीड़ित लक्ष्मी देवी ने कहा कि अस्पताल ने लापरवाही से पति का इलाज किया। इस कारण उनके पति की मृत्यु हो गई। बाद में उसका पोस्टमार्टम भी नहीं होने दिया। पुलिस ने उन्हें जबरन वहां से हटा दिया।



