
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमेठी। 14 दिसंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों को प्रशासन ने तेज कर दिया है। शुक्रवार को तहसील सभागार में एसडीएम आशीष कुमार सिंह की अध्यक्षता में स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई।
बैठक में अमेठी सीएचसी के अधीक्षक डॉ. सौरभ सिंह, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार पटेल, संग्रामपुर, भेंटुआ और भादर ब्लॉक के स्वास्थ्यकर्मी, चारों ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी और सीडीपीओ उपस्थित थे।
एसडीएम ने निर्देश दिया कि जिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ड्यूटी एस आई आर में लगी है। उनके स्थान पर अन्य
कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को पोलियो अभियान में लगाया जाए।
उन्होंने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को बताया कि 14 दिसंबर को ‘बूथ डे’ के दिन प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक खुले रहेंगे। इस दौरान शिक्षक भी विद्यालयों में उपस्थित रहेंगे। अभियान के तहत, 14 दिसंबर को ‘बूथ डे’ पर बुलावा टीमें गांव-गांव और मोहल्लों में जाकर 5 वर्ष तक की आयु वाले बच्चों को पोलियो बूथ तक लाने के लिए प्रोत्साहित करेंगी।
इसके बाद, 15 से 19 दिसंबर तक स्वास्थ्य टीमें घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो की खुराक देंगी।
एसडीएम आशीष कुमार सिंह ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने 5 वर्ष तक के बच्चों को निर्धारित तिथियों पर पोलियो बूथ तक अवश्य लाएं। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि कोई भी बच्चा जीवनरक्षक खुराक से वंचित न रहे, ताकि देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने में सभी की



