दिल्लीराजनीतिराष्ट्रीय

जेपी नड्डा और अमित शाह ने की नितिन नबीन की ताजपोशी

कई शीर्ष नेता रहे मौजूद

नई दिल्ली । कई वर्षों के इंतजार के बाद आखिरकार भाजपा को अपना नया राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मिल गया है। बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन की आज दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में ताजपोशी की गई। खुद भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें पदभार ग्रहण कराया।
भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन की ताजपोशी दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में की गई। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नितिन नबीन को पटका पहनाकर और गुलदस्ता देकर उनकी ताजपोशी की।
बधाई देने वालों का लगा तांता-वहीं इसके बाद पार्टी कार्यालय में तमाम भाजपा नेताओं ने नितिन नबीन को पार्टी के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी है। बता दें कि नितिन नवीन का जन्म 23 मई 1980 हो हुआ था। नितिन को जब कार्यकारी अध्यक्ष बने तो उनकी उम्र 45 साल है और भाजपा की उम्र भी इतनी ही है।
दिल्ली पहुंचने पर भव्य स्वागत-इससे पहले दिल्ली में बिहार के मंत्री नितिन नबीन का पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद पहली बार पार्टी मुख्यालय पहुंचने पर शानदार स्वागत किया। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली पहुंचने पर एयरपोर्ट पर नितिन नबीन का स्वागत किया था। बिहार में नितिन नबीन की छवि साफ-सुथरे और संगठन में बेहतर पकड़ वाले नेता की है।
कौन हैं नितिन नबीन-नितिन नबीन भाजपा के बड़े नेताओं से एक और जेपी आंदोलन से राजनीति की शुरूआत करने वाले दिवंगत नबीन सिन्हा के बेटे हैं। 23 मई 1980 पटना में नितिन नबीन का जन्म हुआ है। उनकी 12वीं तक की पढ़ाई दिल्ली में हुई। 2005 में पटना पश्चिम सीट से विधायक रहे 55 साल के नबीन सिन्हा का निधन दिल्ली में हो गया था। उस वक्त नितिन महज 26 साल के थे।
भाजपा ने अब तक का सबसे युवा कार्यकारी अध्यक्ष चुना है। अगर वह राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते हैं तो भाजपा के सबसे युवा अध्यक्ष बनने का रिकॉर्ड बनाएंगे। फिलहाल यह रिकॉर्ड अमित शाह के नाम है। वह 49 साल की उम्र में अध्यक्ष बने थे। जबकि नितिन गडकरी 52 साल की उम्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे। वहीं 76 साल के लाल कृष्ण आडवाणी के नाम सबसे अधिक उम्र के भाजपा अध्यक्ष बनने का रिकॉर्ड है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button