गोड्डा
सुंदरपहाड़ी भ्रमण के क्रम में उपायुक्त ने विभिन्न विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अंजली यादव की ओर से सुंदरपहाड़ी प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। उपायुक्त के द्वारा विद्यार्थियों की उपस्थिति, शिक्षकों की उपस्थिति, अध्ययन की प्रगति, रेल टेस्ट परफॉर्मेंस, प्री-बोर्ड की तैयारी तथा परीक्षा पूर्व आवश्यक व्यवस्थाओं पर निरीक्षण कर विस्तारपूर्वक आवश्यक दिशा -निर्देश दिए गए।
उपायुक्त ने विद्यालयों को निर्देश दिए कि अनुपस्थित विद्यार्थियों को हर हाल में विद्यालय में उपस्थित कराया जाए। विद्यार्थी नियमित रूप से कक्षाओं में भाग लें और किसी भी अन्य गतिविधि के कारण पढ़ाई से वंचित ना रहें।विद्यालयों में अध्ययन वातावरण को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाए। प्री-बोर्ड एवं रेल टेस्ट परीक्षा में सभी छात्रों को बेहतर प्रदर्शन हेतु प्रेरित किया जाए। रेल टेस्ट की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के उपरांत खराब प्रदर्शन करने वाले बच्चों का एक्स्ट्रा क्लास कराया जाए।विद्यालय यह सुनिश्चित करें कि छात्र बेहतर परिणाम देने के लिए सतत प्रयासरत रहें। उपायुक्त ने विद्यालय के शिक्षकों को दसवीं के बच्चे को आगे गणित,विज्ञान जैसे विषय चयन करने को लेकर मार्गदर्शन देने का निर्देश दिया। साथ ही उपायुक्त ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के शिक्षकों को बोर्ड परीक्षा में बचे हुए 2 महीने का विषयवार शेड्यूल बनाकर बच्चों को आगामी बोर्ड परीक्षा के लिए तैयार करने का निर्देश दिया।




