गोड्डा

जिले में बालू के अवैध उठाव, परिवहन व भंडारण पर करें सख्त कार्रवाई : उपायुक्त

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा ; जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अंजली यादव एवं पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में खनन विभाग की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त के द्वारा अवैध बालू उठाव एवं अवैध खनन पर किए गए कार्रवाई की प्रखंडवार समीक्षा की गई। समीक्षा के उपरांत जिले में बालू के अवैध उठाव, परिवहन, भंडारण करने वालों एवं अवैध उत्खनन करनेवाले लोगों पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने और ऐसे क्षेत्रों में लगातार छापामारी करने के निर्देश दिए गए। साथ ही अंचलाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर बालू के अवैध परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान कैटेगरी-1 बालूघाटों के संचालन की स्थिति पर संबंधित अधिकारियों के साथ विचार – विमर्श किया गया। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी बैद्यनाथ उरांव, अनुमंडल पदाधिकारी महागामा आलोक वरण केसरी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक प्रियदर्शी, पुलिस उपाधीक्षक हेड क्वार्टर जेपीएन चौधरी, जिला परिवहन पदाधिकारी कंचन कुमारी भुदोलिया, जिला खनन पदाधिकारी सन्नी कुमार, नगर प्रशासक सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अरविंद प्रसाद अग्रवाल, सभी अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी एवं अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button