गोड्डा

महागामा ऊर्जा नगर क्वार्टर में अवैध अलॉटमेंट और किराया वसूली का खुलासा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
महागामा (गोड्डा): महागामा ऊर्जा नगर स्थित आवासीय क्वार्टरों को लेकर एक बड़ा मामला सामने आया है। इस वर्ष किए गए जांच अभियान में यह खुलासा हुआ है कि कई लोगों ने अपने नाम से क्वार्टर अलॉट कराकर अवैध रूप से किराये पर लगा दिए हैं और हर महीने भाड़ा वसूल कर गैरकानूनी कमाई कर रहे हैं।जांच के दौरान यह भी सामने आया कि कुछ क्वार्टर नेताओं के नाम पर अलॉट कर रखे गए हैं, जिनका आवासीय उपयोग न होकर कार्यालय (ऑफिस) के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। नियमों के अनुसार आवासीय क्वार्टरों का व्यावसायिक या कार्यालय उपयोग पूरी तरह से प्रतिबंधित है, इसके बावजूद खुलेआम नियमों की अनदेखी की जा रही है।स्थानीय सूत्रों के मुताबिक,कई अलॉटी स्वयं क्वार्टर में नहीं रहते,बाहरी लोगों को किराये पर रखकर मोटी रकम वसूली जा रही है,कुछ क्वार्टर राजनीतिक संरक्षण के दम पर वर्षों से नियम विरुद्ध चल रहे हैं।इस पूरे मामले ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। जांच टीम द्वारा दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है और अवैध अलॉटमेंट, सबलेटिंग (किराये पर देना) व व्यावसायिक उपयोग के साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।स्थानीय लोगों ने मांग की है कि सभी क्वार्टरों की पुनः सत्यापन (री-वेरिफिकेशन) हो,अवैध रूप से किराया वसूलने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए,नियम उल्लंघन करने वाले अलॉटमेंट को तत्काल रद्द किया जाए।अब देखना यह होगा कि जांच के बाद जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा दोषियों पर क्या कार्रवाई होती है, या यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा।महागामा ऊर्जा नगर क्वार्टर घोटाले को लेकर क्षेत्र में चर्चा और आक्रोश दोनों तेज हैं। ईसीएल प्रबंधक दिशा निर्देश पर कार्रवाई तेज की जा रही है जांच करता प्रणव कुमार झा इंद्रदेव टुडू दिनेश ओझा होमगार्ड हवलदार रविकांत ओझा होमगार्ड जवान रॉबिन टुडू
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button