गाजियाबाद

निराश्रित गौ माता की बचाई जान 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी (गाजियाबाद): लोनी गाजियाबाद के अशोक विहार कॉलोनी में एक बेसहारा गौ माता के पानी में फँसे होने की सूचना मिलते ही एंटी क्राइम ऑल इंडिया ट्रस्ट की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्यवाही करते हुए गौ माता की जान बचाई।
इस मानवीय कार्य का नेतृत्व ट्रस्ट के अध्यक्ष रजनीश कुमार, उपाध्यक्ष परवेज़ चौधरी एवं राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद इज़राइल के साथ समाजसेवी मोहम्मद इमरान ने किया। टीम ने इस घटनाक्रम की सूचना अशोक विहार चौकी प्रभारी विवेक जावला को फोन द्वारा दी, जिसके बाद उनके द्वारा पुलिस कर्मी कन्हैया को मौके पर भेजा गया।
घटना की सूचना पशुपालन विभाग को भी दी गई। सूचना मिलते ही लोनी पशु अस्पताल से हर्ष नामक कर्मचारी भी मौके पर पहुँचा। वहां पहुंचकर घायल  गौ माता का प्राथमिक उपचार किया और उसकी समुचित देखभाल करने के लिए अपना सुझाव दिया। समय पर घायल गौमाता का उपचार किया गया इस कार्यवाही से गौ माता को पानी से सुरक्षित बाहर निकालकर राहत पहुँचाई गई।
स्थानीय लोगों ने एंटी क्राइम ऑल इंडिया ट्रस्ट, पुलिस प्रशासन और पशु अस्पताल की टीम के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button